प्रिव्यू- सन ऑफ सरदार
अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार को रिलीज होने में चंद घंटे ही बाकी हैं। मंगलवार 13 नवंबर को अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म रिलीज होगी। 'सन ऑफ सरदार' के साथ हीं शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' भी रिलीज होगी। दोनों फिल्में इस साल की सबसे बड़ी फिल्में हैं और दोनों से ही सबको बड़ी उम्मीदें हैं। एक तरफ हैं रोमांटिक हीरो शाहरुख खान और कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा तो दूसरी ओर हैं अजय और सोना। अब लोग हैरान परेशान किस तरफ जाएं।
'सन ऑफ सरदार' का निर्देशन किया है अश्विनी धीर ने और फिल्म के किरदार हैं संजय दत्त, अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, जूही चावला, मुकुल देव और विंदू दारा सिंह। फिल्म के निर्माता हैं अजय देवगन। 'सन ऑफ सरदार' तेलुगु फिल्म 'मर्यादा रमन्ना' की रीमेक है। हालांकि अपने इंटरव्यू के दौरान अजय ने कहा कि 'मर्यादा रमन्ना' से फिल्म का सिर्फ प्लॉट लिया गया है बाकी पूरी फिल्म एकदम अलग है।
'सन ऑफ सरदार' में एक्शन से लेकर कॉमेडी, रोमांस सबकुछ है। फिल्म में सलमान खान भी गेस्ट अपीरियंस में नज़र आएंगे। साथ ही जूही चावला ने भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। संजय दत्त मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म में संगीत दिया है हिमेश रेशमिया ने। और फिल्म का बजट है 100 करोड़। फिल्म की एडवांस बुकिंग की लंबी लाइन देखकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस करेगी। सोनाक्षी सिन्हा ने एक सरदारिन के किरदार में काफी अच्छा अभिनय किया है। आइये तस्वीरों के साथ बताते हैं आपको सन ऑफ सरदार की कहानी।


Click it and Unblock the Notifications