Preview: अगर खूबसूरती के फैन हैं तो जरूर देखें 'खूबसूरत'
शुक्रवार को सोनम कपूर की मोस्ट अवेटड फिल्म 'खूबसूरत' रिलीज होने जा रही है। जिसके कारण ही इन दिनों अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'खूबसूरत' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। और इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म का प्रमोशन काफी जोरदार ढंग से किया गया है। सोनम को पूरा भरोसा है कि उनकी आने वाली फिल्म 'खूबसूरत' में लोग उनकी एक्टिंग को पंसद करेंगे। फिल्म में उनके कोस्टार पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान हैं। फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
अकेली हूं और मर्द की तलाश में हूं: सोनम कपूर
यह फिल्म ऋषिकेश मुखर्जी की 'खूबसूरत' से प्रभावित है। आपको बता दें कि साल 1980 में महान फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी ने 'खूबसूरत' फिल्म बनायी थी । अपने नाम की ही तरह फिल्म भी काफी खूबूसरत थी। स्वस्थ मनोरंजन की दिल में खुशी पैदा करने वाली इस फिल्म के लिए अभिनेत्री रेखा ने अपना पहला फिल्म फेयर अवार्ड जीता था।
'खूबसूरत' है 'खूबसूरत'!
इस फिल्म में एक और खास बात है और वो यह कि इस फिल्म में दीना पाठक वाला रोल उनकी बेटी रत्ना पाठक शाह निभा रही हैं। देखते हैं कि शंशाक घोष निर्देशित और रिया कपूर निर्मित सोनम की 'खूबसूरत' लोगों को पसंद आती है कि नहीं, वैसे लोगों को लाइट फिल्में पसंद आती है और यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म हैं। फिल्म का गाने लोगों को लुभा रहे हैं।
आखिर पाकिस्तान क्यों नहीं जा रहीं 'खूबसूरत' सोनम?
आईये डालते हैं एक नजर 'खूबसूरत' की तस्वीरों पर...और जानते हैं कि फिल्म 'खूबसूरत' को क्यों देखा जाये..


Click it and Unblock the Notifications