'दुनिया में मंहगाई है फिर भी हम शंघाई हैं' प्रिव्यू

Shanghai Film Preview
भारत देश को एक भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की सोच के साथ शुरु होती है फिल्म शंघाई। इमरान हाशमी, कल्की, अभय देओल और बंगाली एक्टर प्रसूनजीत चैटरजी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म एक पॉलिटिकल थ्रिलर है।

इस फिल्म की शुरुआत होती है भारत के एक ऐसे राज्य से जहां पर इलेक्शन शुरु होने जा रहे हैं। उसी राज्य का एक बहुत ही ईमानदार और सम्माननीय समाज सेवी डॉक्टर एहमदी (प्रसेनजीत चैटरजी) वहां की सरकार पर इल्जाम लगाते हुए कहता है कि सरकार एक एसईज़ी प्रोजेक्ट के लिए ज़मीन का बहुत ही बड़ा हिस्सा प्रयोग कर रही है वो भी वहां पर रह रहे लोगों को बिना मुनासिब मुआवज़ा दिए।

डॉक्टर एहमदी एक जनसभा के दौरान अचानक ही एक दुर्घटना में मारा जाता है। शालिनी (कल्की)कहती है कि यह एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है। उसी समय जोगीन्दर परमार ( इमरान हाशमी) यह दावा करता है कि उसके पास ऐसा सबूत है जिससे ये साबित होता है कि डॉक्टर एहमदी का खून कोई दुर्घटना नहीं बल्कि एक साजिश है और ये सबूत सरकार के लिए भी मुसीबत बन सकता है।

सरकार द्वारा एक आई ए एस ऑफिसर (अभय देओल) इस मामले की छानबीन के लिए बुलाया जाता है और फिर ये तीनों शालिनी, जोगिन्दर परमार और आई एस ऑफिसर मिलकर सच की इस लड़ाई में शामिल हो जाते हैं।

सीरीयल किसर इमरान अब एक पोर्न फिल्मकार के रोल में नज़र आएंगे। इमरान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि इस रोल को निभाने से पहले उन्होंने कई पोर्न फिल्में भी देखी ताकि वो अपने रोल के साथ न्याय कर सके।

शैतान, दैट गर्ल इन येल्लो बूट जैसी एवरेज फिल्में करने के बाद इस बार कल्की इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाली हैं जिनके साथ काम करने के लिए करीना से लेकर दीपिका तक बेकरार हैं।

इस फिल्म का निर्देशन दिवाकर बैनर्जी ने किया है और यह फिल्म इस शुक्रवार 8 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X