Preview: फ्रेश जोड़ी-शानदार फिल्म, तगड़ा मुद्दा, 2 जगह खा सकती है मात
बॉलीवुड की एक और बड़ी फिल्म फाइनली रिलीज होने जा रही है। इस शुक्रवार रिलीज हो रही है शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू.. ये फिल्म कई कारणों की वजह से खास है। पहाड़ी इलाकों की परेशानियों से निकली कॉमेडी हो या प्यार-दोस्ती और ड्रामा.. इस फिल्म के टीजर की हर बात ऑडिएंस के दिलों को छू गई है। वहीं ऐसे में इस फिल्म का इंतजार सभी को बेसब्री से है।
[B'day Spcl: 44 सालों से बॉलीवुड के सुपरस्टार, कॉन्ट्रोवर्सी के King, जानें 10 दिलचस्प बातें]
बत्ती गुल मीटर चालू में जहां एक तरफ शाहिद कपूर पद्मावत के बाद अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म श्रद्धा कपूर के लिए भी काफी अहम होने वाली है। हाल ही में स्त्री की जबरदस्क सफलता के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि श्रद्धा कपूर आगे कमाल कर पाएंगी या नहीं। कई और बातें भी हैं बत्ती गुल मीटर चालू को खास बनाती हैं और ऑडिएंस की एक्साइटमेंट बढ़ा देती हैं।

वहीं ट्रेलर के बाद से ही इस फिल्म को लेकर जहां जबरदस्त क्रेज है वहीं इस फिल्म की कुछ निगेटिव बातें भी हैं जो इसे कमजोर बना सकती हैं। तो चलिए इसी बात पर आपको बताते हैं कि क्या है फिल्म के पॉजिटिव और निगेटवि प्वाइंट जो बताएंगे कि आप फिल्म देखने जाएं या नहीं-


Click it and Unblock the Notifications











