शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्टारर शानदार इस गुरूवार को रिलीज़ हो रही है। नोट किया ना - गुरूवार को क्योंकि मौका है दशहरे का। और 22 अक्टूबर को विकास बहल की ये फिल्म त्योहार को शानदार बनाने वाली है।
फिल्म को लेकर फैन्स काफी ज़्यादा एक्साईटेड हैं। यहां तक कि अब शाहिद कपूर और आलिया भट्ट को शालिया भी कहने लगे हैं। ऐसे में हम आपको दे रहे हैं कुछ कारण कि क्यों देखें और क्यों ना देखें शानदार -
टिपिकल बॉलीवुड फिल्म
शानदार एक टिपिकल बॉलीवुड फिल्म है जहां, हीरो है, हीरोइन है और ढेर सारा रोमांस है। जानिए फिल्म क्यों देखें और क्यों नहीं -
WATCH शादी शादी और शादी
फिल्म एक बॉलीवुड शादी है और बॉलीवुड में शादियां होती तो ज़बर्दस्त है। वैसे भी शादियों का सीज़न आ ही चुका है।
DON'T WATCH म्यूज़िक
फिल्म का म्यूज़िक एवरेज है। जितना शानदार इसके होने की उम्मीद थी उतना ये ज़ुबान पर नहीं चढ़ता ही नहीं।
WATCH शालिया केमिस्ट्री
शाहिद और आलिया की केमिस्ट्री फिल्म में ज़बर्दस्त है और ये हर फ्रेम में आपको दिखाई दे जाएगी।
DON'T WATCH सपने ही सपने
फिल्म का वास्तविकता से कहीं से भी दूर दूर तक कोई संबंध नहीं लगता है। ऐसा लगा कि आप कोई फैंटेसी फिल्म देख रहे हैं।
DON'T WATCH कम हो चुका क्रेज़
फिल्म ने पहले पोस्टर के साथ जितना क्रेज़ बनाया था, फिल्म धीरे धीरे उतनी ही लोगों के मन से उतर चुकी है।
WATCH विकास बहल
फिल्म क्वीन फेम डायरेक्टर विकास बहल की है और इसलिए दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
DON'T WATCH नो डायलॉग्स
आज कल हर फिल्म ट्रेलर से ही कुछ डायलॉग्स फेमस कर देती है लेकिन शानदार के साथ ऐसा कुछ नहीं हो पाया है।
WATCH सनाह कपूर
फिल्म से शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर डेब्यू कर रही हैं और वो आलिया की बहन बनी हैं।
DON'T WATCH ओवर ड्रामा
फिल्म के गाने से लेकर ट्रेलर तक सब कुछ देख कर आपको लगेगा कि फिल्म में केवल ड्रामा छोड़ कर और कुछ नहीं है।
WATCH बेहतरीन प्लॉट
फिल्म का प्लॉट नया है और बेहतरीन है। अभी तक Insomnia और शादी को एक साथ मिक्स करने का काम किसी ने नहीं किया है।
हिट या मिस
छुट्टियों के दिन हैं, फिल्म में शाहिद आलिया हैं, रोमांस है और विकास बहल हैं। ऐसे में एक बार तो फिल्म देखी जा ही सकती है।


Click it and Unblock the Notifications


