Preview: 'शादी के साइड इफेक्टस' डालेगी इफेक्ट
साकेत चौधरी निर्देशित फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। एकता कपूर प्रोडक्शन की इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया गया है। फिल्म की चर्चा चारों ओर हो रही है। फिल्म के संवाद और गाने लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। फिल्म के लीड पेयर विद्या बालन औऱ फरहान अख्तर दोनों से ही लोगों को काफी उम्मीदें हैं इसलिए लोग बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' की सीक्वेल है। फिल्म में कॉमेडी-रोमांस का जमकर तड़का लगा है। फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने हर प्रमोशन में कहा है कि उनकी यह फिल्म हर आम आदमी की शादी-शुदा जिंदगी की कहानी है, इसलिए लोगों को लगेगा कि वह पर्दे पर अपनी कहानी देख रहे हैं। देखते हैं विद्या की बातों में कितनी सच्चाई है?
Did You Know: विद्या यूटीवी के हेड सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं
वैसे आपको बता दें कि विद्या-फरहान बॉलीवुड के वो दो कलाकार हैं जिनके लिए पैसे और नंबर मायने नहीं रखते हैं। दोनों की ही फिल्में जरा लीक से हटकर होती हैं जिसमें कहानी ही नायिका होती है। इसलिए दोनों की ही फिल्मों में लोग कहानी और किरदार दोनों से मिल पाते हैं। इसलिए फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' की यूएसपी अगर विद्या-फरहान को कहा जाये तो गलत नहीं होगा।
फिल्म के ट्रेलरों ने हमारी बात का पूरी तरह से समर्थन किया है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि दो मंझे हुए कलाकारों की फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' लोगों पर डालेगी इफेक्ट।
Did You Know: विद्या बालन यूटीवी मोशन के हेड सिद्धार्थ राय कपूर की तीसरी पत्नी हैं। सिद्धार्थ को शायद विद्या बालन मार्डन कपड़ों में अच्छी नहीं लगती हैं इसलिए विद्या हर इवेंट में साड़ी पहनें नजर आती हैं लेकिन फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' में विद्या ने काफी जगह मार्डन कपड़े ही पहने हैं। जिसमें वह काफी मोटी दिख रही हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











