#FridayFilm: 2016 की सबसे 'खास' फिल्म...नहीं देखी तो अफसोस कर लीजिएगा!
ऐश्वर्या राय स्टारर सरबजीत रिलीज़ होने को तैयार है और फिल्म से लोगों को काफी ज़्यादा उम्मीदें। शायद ये पहली फिल्म हो जहां पाकिस्तान से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है लेकिन फिर भी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज़ होगी।
और यही इस फिल्म को सबसे खास बनाता है। फिल्म में रणदीप हुडा सरबजीत की भूमिका में हैं और उनकी बहन की भूमिका में हैं ऐश्वर्या राय। दलबीर यानि कि ऐश पाकिस्तान जेल में बंद अपने भाई को वापस लाने में पूरी ज़िंदगी निकाल देती है।
सरबजीत में ऐश्वर्या राय ने फैन्स को डरा दिया है। और फिल्म के पोस्टर देखकर लग रहा है कि ऐश्वर्या राय कोई ज़ोरदार धमाका करने ही वाली हैं। इस रोल के लिए ऐश्वर्या राय ने काफी मेहनत की है।
[धरा रह गया 'सुलतान' सलमान का प्लान!]
कई सीन के लिए ऐश को नंगे पांव गांव में दौड़ना था और सेट पर कंकड़ पत्थर होने के बावजूद उन्होंने सीन वैसे ही शूट करने का मन बनाया जैसे कि लिखा गया है।
फिल्म के हर पोस्टर के साथ फैन्स के मुंह से वाह ही निकला है। जानिए क्यों हैं सरबजीत मस्ट वाच -


Click it and Unblock the Notifications











