एजेंट विनोद है सैफ का नया अवतार
निर्माता: सैफ अली खान
निर्देशक: श्रीराम राघवन
संगीत: प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार: सैफ अली खान, करीना कपूर, गुलशन ग्रोवर, प्रेम चोपड़ा, रवि किशन, अदिल हुसैन, मलिका हेडन, शाहबाज खान
रिलीज डेट: 23 मार्च 2012
सैफ अली खान काफी समय से फिल्म 'एजेंट विनोद' में व्यस्त रहे हैं। यह फिल्म एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है, सैफ को इस बात की उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म बॉलीवुड के सौ करोड़ क्लब में शामिल होने का दम रखती है। सैफ का कहना है कि यदि फिल्म हिट होती है तो वो इसका सीक्वल भी बनाएंगे। फिल्म की कहानी सीक्रेट एजेंट विनोद के ही चारो तरफ घूमती है, उसके पास कई देशों की खुफिया जानकारी है। देखें कैसी है एजेंट विनोद
पूरी दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएं होने लग जाती है, जिनका आपस में कोई संबंध नहीं लगता है। उज्बेकिस्तान में एक्स केजीबी ऑफिसर को टॉर्चर करने के बाद मौत के घाट उतार दिया जाता है। केपटाउन में इस ऑफिसर की मौत के बारे बिज़नेस टॉयकून्स बात कर रहे हैं। उनका मानना है कि केजीबी ऑफिसर के पास न्यूक्लियर बम के सारे राज थे। हिट हुआ करीना का मॉर्डन मुजरा
मास्को में एक इंडियन सीक्रेट एजेंट का राज खुल जाता है और उसे गोली मार दी जाती है क्योंकि वह कोड मैसेज भारत भेज रहा था। भारत में रॉ के हेड के हाथ अधूरा मैसेज लगता है जिसमें 242 नंबर रहता है। एजेंट विनोद की एंट्री होती है। विनोद, सैफ अली खान के काम करने का अंदाज अलग है। वह पहले दरवाजा खोलता है फिर देखता है कि उसके पीछे क्या है। अपनी इसी आदत के चलते विनोद कई बार खतरों से घिरा है। सैफ की पूंगी भी करीना के मुजरे से कम हिट नहीं है
विनोद जांच के लिए मास्को भेजा जाता है कि क्यों उसके साथी को मारा गया है। यहां पर विनोद को पता चलता है कि चलता है कि अबू नजर नामक रूसी ने पचास मिलियन डॉलर की रकम मोरक्को भेजी ताकि भारतीय एजेंट को मारा जाए। विनोद मोरक्को जाता है जहां उसकी मुलाकात माफिओसी कज़ान और खूबसूरत लेकिन रहस्सयमयी महिला रूबी से होती है। इसके बाद कई उतार-चढ़ाव आते हैं और विनोद माराकेश, रिगा, कराची, दिल्ली से लंदन पहुंचता है जहां से षड्यंत्र रचा जा रहा है। वो किस तरह इन सबसे बाहर निकलता है और कैसे अपने मिशन को पूरा करता है यही कहानी है एजेंट विनोद की।


Click it and Unblock the Notifications