घमासान होगी साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स
माही गिल, इरफान खान, जिमी शेरगिल और सोहा अली खान से सजी तिग्मांशू धूलिया की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स जल्द ही सिनेमाहॉल में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 2011 में रिलीज हुई फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर का सीक्वल है लेकिन फिल्म में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। माही गिल की बोल्ड परफॉर्मेंस तो पिछली बार की ही तरह बेहतीरन है लेकिन इस बार माही का साथ देने के लिए सोहा अली खान को भी टीम में शामिल किया गया है। रणदीप हुड्डा की जगह इस साल इरफान खान को फिल्म में कास्ट किया गया है।
साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स के पहले भाग में माही गिल ने अपनी बोल्ड एक्टिंग के दम पर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता दिलाई थी। इस बार फिल्म में सोहा अली खान ने भी इरफान खान के साथ जमकर बोल्डसीन्स दिये हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि सोहा अली खान और इरफान खान के बोल्ड दृष्य देखकर उनके भाई सैफ अली खान भी चौंक गये। फिल्म में जिमी शेरगिल ने भी कई सारे बोल्ड सीन्स दिये हैं फिल्म में सेक्स सीन देते हुए जिमी शेरगिल काफी असहज महसूस कर रहे थे। जिमी ने खुद ये बात बताते हुए कहा "साहेब बीवी और गैंगस्टर का दूसरा भाग साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स मेरे लिए काफी मुश्किल था। फिल्म के दूसरे भाग में साहेब को व्हीलचेयर पर दिखाया गया है और बीवी (माही गिल) पूरी स्थित पर कब्जा कर लेती है।"
"तिग्मांशू ने व्हील चेयर पर बैठे साहेब की उलझन, तनाव को दिखाया है। हालांकि पहले भाग में भी सेक्स सीन्स करने में मुझे काफी मुश्किल हुई थी लेकिन दूसरे भाग में व्हीलचेयर पर बैठे इंसान की जिंदगी को जीना और उसे दिखाना काफी मुश्किल था।" फिल्हाल फिल्म के ट्रेलर को देखकर यही लग रहा है कि फिल्म अपने पहले भाग से भी कहीं आगे बढ़ जाएगी। माही ने सारी हदें पारकरके फिल्म में एक्टिंग की है। जहां तक बात है सोहा अली खान की तो कहा जा सकता है कि ये फिल्म सोहा के करियर को भी एक ऐसी दिशा देगी जहां से सोहा किसी भी तरह के किरदार में खुद को ढ़ाल सकेंगी। फिल्हाल लोगों को बेसब्री से इस शुक्रवार का इंतजार है कि कब साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स रिलीज होगी और उन्हें माही के साथ सोहा एक बोल्ड किरदार में दिखेंगी। ट्विटर पर हितार्थ ने ट्वीट किया है "8 मार्च को साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स की जंग होगी। घमासान होगी साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स।"


Click it and Unblock the Notifications












