हिट हो गयी साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स- प्रिव्यू

तिग्मांशू धूलिया की फिल्म साहेब बीवी और गैग्स्टर रिटर्न्स फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी लेकिन फिल्म को रिलीज से पहले ही इतने अच्छे कमेंट्स मिल रहे हैं कि यूं लग रहा है कि फिल्म रिलीज से पहले ही हिट हो गयी है। साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर का सीक्वल है। फिल्म में माही गिल और जिमी शेरगिल को फिर से रिपीट किया गया है जबकि सोहा अली खान और इरफान खान इस सीक्वल में न्यू एंट्री हैं। साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में माही ने पहली की ही तरह बहुत से हॉट और बोल्ड सीन्स दिये हैं बल्कि वो इस बार एक कदम और आगे बढ़ गयी हैं।

साहेब बीवी और गैंग्स्टर रिटर्न्स फिल्म की कहानी वहीं से शुरु होती है जहां पर साहेब बीवी और गैंगस्टर फिल्म खत्म हुई थी। पहले भाग में माही गिल और जिमी शेरगिल के बीच कई सारे हॉट और इंटिमेट सीन्स शूट किये गये थे लेकिन इस भाग में जिमी शेरगिल को अपाहिज दिखाया गया है। इस भाग में साहेब को छोड़कर बीवी यानी माही गिल आगे निकल जाती हैं और सारी कमान अपने हाथों में ले लेती है। साहेब अपनी व्हीलचेयर पर बैठे सिर्फ अपनी बीवी के इशारों पर चलते हैं। माही गिल इरफान खान के साथ भी की हॉट सीन्स में नज़र आएंगी। दूसरी तरफ सोहा अली खान भी फिल्म में इरफान खान के साथ हॉट सीन्स करती नज़र आएंगी।

फिल्म में माही गिल ने एक सत्ता की भूखी राजनीतिज्ञ की भूमिका निभाई है। साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स फिल्म पहले भाग से कहीं आगे निकल गयी है। जिमी शेरगिल ने बताया कि पहले भाग में उन्हें माही गिल के साथ सेक्स सीन्स करने में थोड़ी मुश्किल आई थी और वो नर्वस हो गये थे लेकिन दूसरे भाग में एक अपाहिज का किरदार और उसके एहसास को निभाने में उन्हें और भी ज्यादा मुश्किल हुई। माही गिल के साथ कंपीट करने के लिए इस बार सोहा अली खान भी फिल्म में शामिल की गयी हैं लेकिन फिर भी पूरी फिल्म माही के कैरेक्टर के इर्द गिर्द ही घूमती नज़र आती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X