टूटता है दिल तभी बनता है एक रॉकस्टार

निर्माता : ढिलीन मेहता
निर्देशक : इम्तियाज अली
संगीतकार : ए आर रहमान
कलाकार : रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी
रिलीज डेट : 11 नवंबर 2011
फिल्म रॉकस्टार कहानी है एक ऐसे युवा संगीतकार की जो आगे चलकर बहुत बड़ा रॉकस्टार बनना चाहता है। यह किरदार किसी और ने नहीं बल्कि रणबीर कपूर ने ही निभाया है। इन्होनें परंपरागत जाट का रोल किया है। इस फिल्म के लिए रणबीर ने काफी मेहनत की है। सुनने में आया है कि उन्होंने कुछ दिन एक जाट परिवार के साथ बिताए और भैंस का दूध दुहना भी सिखा।
दिल्ली में रह रहा यह जाट जो की संगीतकार है इसकी हमेशा से एक ही चाहत थी कि उसकी लाइफ में कोई गम हो। क्योंकि उसका मानना है कि एक संगीतकार तभी दिल से गा सकता है जब उसका दिल दर्द से भरा हो। वह हमेशा से यही चाहता है कि कोई तो हो जो उसका दिल तोड़ दे। दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक लड़की नरगिस को वह प्रपोज करता है। यह कहानी है एक साधारण से लड़के के रॉकस्टार बनने की जिसमें एक लड़की बहुत अहम रोल अदा करती है। फिल्म के अंत में वह बहुत बड़ा रॉकस्टार बन जाता है। साथ ही उसका दिल भी टूट जाता है। फिल्म को दिल्ली और कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में फिल्माया गया है।
इस फिल्म को निर्देशक इम्तियाज अली ने युवाओं की पसंद देख कर ही बनाया है इससे पहले भी वो जब वी मेट और लव आज कल जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











