Preview -10 कारण..क्यों देखें विद्या बालन की बेगम जान..क्या है खास!
जानिए क्यों देखें विद्या बालन स्टारर बेगम जान। आखिर क्या खास बात है इस फिल्म मेंं।
विद्या बालन की फिल्म अपने ट्रेलर से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म इस शुक्रवार दर्शकों के सामने होगी।फिल्म में विद्या बालन का काफी अह्म किरदार है।सृजित मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म गंभीर विषय पर बनी है।
बेगम जान बंगाली फिल्म राजकहिनी का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी एक कोठे की है जो ऐसी जगह पर है जहां से हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे की लाइन खिंचनी है। ऐसे में कोठे को खाली करना है औऱ कोठे की मुखिया है बेगम जान। राजकहिनी में विद्या बालन का किरदार ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने निभाया था।
इसकी बंगाली फिल्म को सृजित मुखर्जी ने ही बनाया था। अब हिंदी में फिल्म भी पूरी तरह से धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जो लोगों को पसंद ना आए। ट्रेलर से ही फिल्म शानदार होगी इसक अंदेशा मिल चुका है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए आखिर क्यों ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए हम बताते हैं 10 दमदार कारण।


Click it and Unblock the Notifications











