सिर्फ रईस या काबिल का मत कीजिए इंतजार..इस शुक्रवार 'कॉफी विद डी' है तैयार
इस शुक्रवार को कॉफी विद डी रिलीज हो रही है। जानिए क्यों देखिए कॉफी विद डी।
इस शुक्रवार को सुनील ग्रोवर की फिल्म कॉफी विद डी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म कॉमेडी के साथ हल्की फुल्के अंदाज में बनाई गई है। रईस और काबिल के पहले एक और छोटी बजट की मजेदार फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।
सुनील ग्रोवर वैसे भी कॉमेडी नाइट विद कपिल, कपिल शर्मा शो और साथ कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की वजह से हर घर के फेवरिट बन चुके हैं। इस बार सुनील ग्रोवर पहली बार लीड रोल में एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।
हम आज आपको बताने जा रहे हैं कारण कि क्यों देखें विशाल मिश्रा की डॉयरेक्ट की हुई मजेदार फिल्म। हालांकि फिल्म असल में कैसी है ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications