इस शुक्रवार 'हरामखोर' है रिलीज के लिए तैयार..10 कारण क्यों देखें ये फिल्म
इस सप्ताह हरामखोर रिलीज के लिए तैयार है। जानिए क्यों हरामखोर आपको देखने जरुर जानी चाहिए।
बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनपर धीरे धीरे लोग आखें बंद कर भरोसा करने लगे हैं कि ये एक्टर अगर फिल्म में है तो मतलब साफ है कि फिल्म अच्छी होगी। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी एक ऐसे ही एक्टर बन गए हैं जो ना कि सिर्फ शानदार एक्टिंग बल्कि अच्छी फिल्में और अच्छे रोल ही करते हैं।
इस शुक्रवार को नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हरामखोर रिलीज हो रही है। फिल्म एक शिक्षक और स्टूडेंट के रिलेशनशिप पर आधारित है। फिल्म को पहले सेंसर बोर्ड ने रिलीज करने से मना कर दिया था फिर फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण (एफसीएटी) से स्वीकृति लेकर फिल्म आखिरकार 13 जनवरी को रिलीज होगी।
हमारखोर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा श्वेता त्रिपाठी हैं जो 14 साल की स्टूडेंट का किरदार निभा रही हैं। जानिए क्यों हरामखोर देखने का अगर आप प्लान नहीं रहे हैं तो आपको करना चाहिए और देखना चाहिए। जानिए कारण।


Click it and Unblock the Notifications











