#ReportCard: शाहरूख Fail, सलमान Pass, अब क्या होगा स्कोर!
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर एम एस धोनी रिलीज़ के लिए तैयार है। एम एस धोनी का खुमार दर्शकों पर सर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि ये सब धोनी के लिए दीवानगी है लेकिन फिल्म का हाल अभी से ये है कि कई जगह पहले दिन का पहला शो हाउसफुल हो चुका है।
और अब अगर अफवाहों की मानें तो फिल्म में एक बहुत ही तगड़ा सरप्राइज़ मिलने वाला है। ऐसे में फैन्स फिल्म को लेकर काफी ज़्यादा एक्साइटेड हैं।

जी हां, 3 दिन पहले से ही धोनी के टिकट के लिए मारामारी है। इसलिए हमने सोचा कि आपको आगाह कर दें, कि अगर धोनी देखने का प्लान बनाया है तो टिकट करवा ही लीजिए। कौन सा शो, कब फुल हो जाए पता नहीं।
[[#RecordTod: 2016 का ये रिकॉर्ड केवल धोनी के नाम...रिलीज़ से पहले] ]
लेकिन हम आपको बिल्कुल भी बहलाएंगे फुसलाएंगे नहीं, सीधा सीधा, कारण बताते हैं कि क्यों धोनी है MUST WATCH सिनेमाहॉल में -
धोनी में धोनी?
ये है फिल्म का सबसे दिलचस्प सरप्राइज़। जहां धोनी ने फिल्म के प्रमोशन पर काफी ज़्यादा मेहनत की है वहीं अब अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में धोनी खुद भी नज़र आने वाले हैं। मेहमान भूमिका में। अब धोनी में धोनी कैसे लगेंगे, पता नहीं।
किसी न्यूकमर पर इतना हल्ला
आज तक किसी भी नए स्टार की फिल्म पर इतना हल्ला नहीं मचा है जितना कि धोनी को लेकर है। ज़ाहिर सी बात है कि अगर दो साल से नीरज पांडे फिल्म को बना रहे हैं तो इसमें कुछ तो बात होगी।
हाउसफुल टिकट
मेट्रो शहरों में ज़्यादातर सुबह के शो 35 से 40 प्रतिशत ही जाते हैं। लेकिन सुलतान के बाद एम एस धोनी वो फिल्म है जहां, पहला शो ही हाउसफुल है। ज़ाहिर सी बात है कि धोनी का बोलबाला है।
धोनी - स्टार
फिल्म के स्टार एम एस धोनी हैं। वो लड़का जिसके बाल एक ज़माने में अजीब होते थे लेकिन फैशन बन गए थे। वो लड़का जो हर मैच में खेलते खेलते बल्ला ज़रूर तोड़ देता था। वो लड़का जिसे उस अल्हड़ लड़के से धोनी बनते हम सबने देखा।
स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट बेहतरीन है। काफी समय बाद भूमिका चावला फिल्म में नज़र आएंगी वहीं धोनी के पिता के रूप में अनुपम खेर।
दोबारा वर्ल्ड कप
भारत का वर्ल्ड कप जीतना हम सबके लिए बेहतरीन पल था। एक बार फिर से उस पल को जीना। वो भी स्क्रीन पर, मज़ा ही आ जाएगा।
धोनी की लव स्टोरी
धोनी के अफेयर के बारे में सबको पता है लेकिन धोनी की लव स्टोरी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। वो भी एक नहीं, कई लव स्टोरी।
यंग बायोपिक
देखा जाए तो किसी यंग स्टार की पहली बायोपिक है धोनी। ऐसे में हर किसी को इसे देखकर थोड़ा इंस्पायर तो होना ही चाहिए।
3 घंटे की फिल्म
काफी समय बाद 3 घंटे की कोई फिल्म आ रही है लेकिन इसका मतलब ये भी है कि धोनी के साथ नीरज पांडे ने कोई समझौता नहीं किया है।
फिल्म की टैगलाइन
फिल्म की टैगलाइन काफी कुछ कह देती है - धोनी, उस इंसान को आप जानते हैं पर उसके सफर को नहीं। और वाकई ये सफर कैसा था ये जानना काफी दिलचस्प होगा।
अंदर की बात
क्रिकेट रूम के अंदर की बातें, पैवेलियन से लौटते हुए सारे गोलमोल फैसले, सब इस फिल्म में साफ नज़र आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications










