दिल बेचारा Preview: 7 कारण, क्यों आपको जरूर देखनी चाहिए सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म
सुशांत सिंह राजपूत के जाने से एक कमी हमेशा खलेगी जिसे कोई भी पूरी नहीं कर सकता। उनकी कई फिल्में और मुस्कान को उनके प्रशंसक कभी भी नहीं भूला पाएंगे। सुशांत की आखिरी फिल्म "दिल बेचारा" 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। फिल्म में संजना संघी लीड रोल में हैं, वहीं मुकेश छाबरा निर्देशन में डेब्यू करने जा रहे हैं। "दिल बेचारा" की टीम ने कभी सोचा भी नहीं था कि सुशांत के बगैर ये फिल्म रिलीज होगी। आज पूरी टीम के साथ साथ देश मायूस है। सुशांत की फिल्म का ट्रेलर हम पहले ही देख चुके हैं जिसे विश्वभर में पसंद किया गया।
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की। लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से ऐसा विश्वास जीता कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच ले गए। "काई पो छे" से अपने सिनेमा करियर की शुरुआत के बाद "छिछोरे" तक हिट फिल्मों का सिलसिला जारी रहा। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था महज 34 साल की उम्र में सुशांत इस इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











