PREVIEW..बाहुबली छोड़िए..अब इस फिल्म को देखकर फ्रेश हो जाएं !
कल सिनेमाघरों में सरकार 3 और परिणीति चोपड़ा की फिल्म मेरी प्यारी बिंदु रिलीज़ हो रही है। आइए जानते हैं मेरी प्यारी बिंदू हमें क्यों देखनी चाहिए..
कल सिनेमाघरों दो फिल्में दस्तक देने आ रही हैं। अमिताभ बच्चन की सरकार 3 और परिणीति चोपड़ा की मेरी प्यारी बिंदू। भले ही फिल्में दो रिलीज़ हो रही हैं वो भी साथ में लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि अभी तक भी लोगों के दिमाग से बाहुबली फीवर उतरा नहीं है।

फिल्म अब भी हाउसफुल जा रही है और खतरा लग रहा है कल रिलीज़ होने वाली फिल्म सरकार 3 और मेरी प्यारी बिंदू के कलेक्शन पर। ऐसा माना जा रहा है कि बाहुबली का क्रेज़ इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी असर डालेगा।
लेकिन अगर आपने बाहुबली 2 देख ली और कन्फ्यूज़ हैं कि इस बार परिणीति चोपड़ा की मेरी प्यारी बिंदू देखने जाएं या नहीं जाएं तो नीचे दिए गए कारण आपको बताएंगे कि हमें ये फिल्म क्यों देखनी चाहिए..


Click it and Unblock the Notifications











