हेट स्टोरी 3: ये 10 तस्वीरें देखें और तय करें...बीवी के साथ देखें या नहीं
[प्रीव्यू] आखिरकार काफी इंतज़ार के बाद दर्शकों के सामने हेट स्टोरी 3 होगी। और हम आपको दे रहे हैं कुछ कारण फिल्म देखने के और फिल्म ना देखने के। हेट स्टोरी 3 के ट्रेलर ने अब तक बॉलीवुड के सबसे हॉट ट्रेलर में अपना नाम दर्ज कर लिया है। और फिल्म भी काफी इंटरेस्टिंग मुद्दे पर बनी है।
फिल्म के मुख्य कलाकार हैं डेज़ी शाह,ज़रीन खान, शरमन जोशी,करण सिंह ग्रोवर। टी सीरीज़ की इस फिल्म को डायरेक्ट किया है विशाल पंड्या ने। फिल्म के गाने अपना जलवा दिखा चुके हैं और शाहरूख से लेकर सलमान तक को पीछे छोड़ चुके हैं। टी सीरिज़ के हर एल्बम की तरह फिल्म का म्यूज़िक सुपरहिट हो चुका हैै।
फिल्म का ट्रेलर देखकर कुछ लोग फिल्म को अश्लील मान रहे हैं तो कुछ इसे इरोटिक कह रहे हैं। हालांकि फिल्म दोनों में से कुछ भी ना हो इसकी उम्मीद भी लोगों को होनी चाहिए। बहरहाल फिल्म में सलमान खान की दोनों हीरोइनों ने काफी पब्लिसिटी हासिल कर ली है और ये फिल्म के लिए काफी फायदेमंद है।


Click it and Unblock the Notifications



