#Preview..हाफ गर्लफ्रेंड देखने पर मजबूर कर देंगे ये कारण..लगी शर्त !
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड को देखने के कारण, यहां जान लें, फिर कराएं टिकट बुक।
कल फिल्मी फ्राइडे में दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो रही हैं। एक इरफान खान की हिंदी मीडियम और दूसरी अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की हाफ गर्लफ्रेंड। अगर आपको नहीं पता तो जानकारी के लिए हम बता देते हैं कि इस फिल्म की कहानी चेतन भगत के नॉवल पर आधारित है और नॉवल का नाम भी हाफ गर्लफ्रेंड ही है।
यूथ में ये नॉवल काफी पॉपुलर है। इस फिल्म में श्रद्धा और अर्जुन मुख्य लीड का किरदार निभा रहे हैं। चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित इस फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि काय पो छे के बाद चेतन भगत के नॉवेल थ्री मिसटेक आॅफ माइ लाइफ और 2 स्टेट पर फिल्में बन चुकी हैं और अब हाफ गर्लफ्रेंड उनके नॉवेल पर बनने वाली तीसरी फिल्म होगी। वहीं श्रद्धा मोहित सूरी के साथ तीसरी बार काम कर रही हैं। इससे पहले वो आशिकी 2 और एक विलेन में काम कर चुकी हैं।
बहरहाल, हम यहां आपको बताने जा रहे हैं वो कारण जो आपको मदद करेंगे कि ये फिल्म हमें क्यों देखनी चाहिए। डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications











