PREVIEW..धमाकेदार शुरुआत के साथ..एक बार फिर ब्लॉकबस्टर संजय दत्त..तालियां !
कल फिल्मी फ्राइडे में तीन हिंदी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं और मुकाबला तगड़ा है। राजकुमार राव बनकर आ रहे हैं न्यूटन, श्रद्धा कपूर बनकर आ रही हैं दाउद अब्राहम की बहन हसीना पारकर और पिता के किरदार में आ रहे हैं संजय दत्त।

तीनों फिल्म की स्टारकास्ट धमाकेदार है और देखना ये है कि कौन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा बाज़ी मार पाता है। फिलहाल हम बात करेंगे बस संजय दत्त की फिल्म भूमि की। अब आपका इंतज़ार ज्यादा देर का नहीं है। बस एक रात और...फिर रिलीज़ हो जाएगी संजय दत्त की फिल्म भूमि।
इस फिल्म में संजय दत्त निभा रहे हैं एक पिता का किरदार और बेटी के किरदार में नज़र आएंगी अदिति राव हैदरी। फिल्म के निर्देशक हैं ओमंग कुमार। फिल्म रिलीज़ होने से पहले हम आपको बताएंगे कि क्यों हमें ये फिल्म देखनी चाहिए। डालिए एक नज़र...


Click it and Unblock the Notifications