Preview..बस तीन दिन..और बॉक्स ऑफिस पर मच जाएगी धूम!
तापसी पन्नू और अक्षय कुमार की फिल्म नाम शबाना क्यों देखनी चाहिए, जानिए वो कारण..
तापसी पन्नू की अगली फिल्म 'नाम शबाना' के रिलीज़ होने में अब ज़्यादा दिन नहीं बचे हैं। ये फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो है और लोगों को फिल्म का काफी बेसब्री से इंतज़ार है।
इस फिल्म में तापसी आपको एक से बढ़कर एक एक्शन सीन करती नज़र आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर में तापसी के किरदार ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। बॉलीवुड में अक्सर सीक्वेल कहानियां देखने को मिलती हैं, लेकिन यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी' से पहले की कहानी है।
काम बोलता है..सुपरस्टार पैरेंट्स से एंट्री मिलती है सक्सेस नहीं..ये रहा सुबूत
यह फिल्म शबाना नाम की एक अंडरकवर महिला एजेंट की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। 'नाम शबाना' के निर्देशक शिवम नायर हैं। बहरहाल, हम आपको यहां बताने जा रहे हैं वो कारण जो आपको बताएंगे कि ये फिल्म आखिर क्यों देखनी चाहिए..


Click it and Unblock the Notifications