PREVIEW..कल होगा ज़ोरदार धमाका..अक्षय कुमार की फिल्म खतरे में !
काफी समय से कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म बरेली की बर्फी का जीतोड़ प्रमोशन कर रहे थे। अब फाइनली ये फिल्म कल सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर हैं अश्विनी तिवारी।
फिल्म में कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। कृति सेनन बिट्टी का किरदार निभा रही हैं जिसे ऐसे लड़के की तलाश है जो उसे जैसी है वैसी ही पसंद करे।

यानी कि बिट्टी एक ऐसी लड़की है जो सिगरेट भी पीती है..और समाज की नज़रों से उसमें तमाम खामिया भी हैं। घरवालों को चिंता है कि इससे शादी कौन करेगा।
अक्षय की एक फिल्म को टक्कर..यहां शाहरुख-सैफ..सब कतार में हैं !
लेकिन बिट्टी ऐसी लड़की है जो अपनी ही सुनती है। इसमें राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना भी लीड रोल में हैं तो इसका मतलब साफ है कि फिल्म में आपको लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा।
अभी तक तो अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा सिनेमाघरों में छाई हुई है, अब देखना ये है कि इन दोनों फिल्मों में से कौन किस पर पड़ेगा भारी। बहरहाल, हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि हमें ये फिल्म क्यों देखनी चाहिए..डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications