दो ठगों की कहानी है 'रास्कल्स'

निर्माता : संजय दत्त, संजय अहलूवालिया, विनय चौकसे
निर्देशक : डेविड धवन
संगीत : विशाल शेखर
कलाकार : संजय दत्त, अजय देवगन, कंगना, अर्जुन रामपाल, लीसा हेडन, चंकी पांडे, सतीश कौशिक
रिलीज डेट : 6 अक्टूबर 2011
संजय दत्त अपनी पहली होम प्रोडक्शन तले बनी फिल्म रास्कल्स को इस दशहरे पर दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं। यह कॉमेडी फिल्म है जो आपको हंसाने पर मजबूर कर देगी। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ अजय देवगन, कंगना रणाउत, अर्जुन रामपाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। संजय दत्त और अजय देवगन इस फिल्म में ठग के किरदार में हैं।
इनका एक ही उद्देश्य है लोगों को उल्लू बनाना और अपना काम निकालना। ये दोनों हर बार कई तरह की स्कीम के साथ लोगों को बेवकूफ बनाते हैं, यही इन दोनों का पेशा है और इस पेशे में ये दोनों एक दूजे के प्रतिद्वंद्वी हैं। यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है जब इनकी नजर कंगना पर पड़ती है दोनों ही उसे पसंद करने लगते हैं।
अब इन दोनों का एक ही लक्ष्य होता है किसी भी तरह कंगना को इंप्रेस करना। इस तरह इस फिल्म की कहानी आगे बढ़ते हुए कई लोगों से जुड़ जाती है और अंत में कहानी एक नये मोड़ के साथ खत्म हो जाती है। फिल्म किस मोड़ पर आती है उसके लिए आप कल यानी दशहरे का इंतज़ार करें।


Click it and Unblock the Notifications











