नॉट ए लव स्टोरी है अपराध की कहानी

not a love story
बैनर : बोहरा इंटरनेशनल प्रोडक्शन
निर्माता : सुनील बोहरा, शैलेश आर सिंह
निर्देशक : रामगोपाल वर्मा
संगीत : संदीप चौटा
कलाकार : माही गिल, दीपक डोब्रियाल, अजय गेही
रिलीज डेट : 19 अगस्त 2011

वर्ष 2008 में चर्चित नीरज ग्रोवर मर्डर केस के बारे में तो आप सब ही जानते होंगे। इसी कहानी पर बेस्ड फिल्म है रामगोपाल वर्मा की नॉट ए लव स्टोरी। इस फिल्म के लिए अब तक काफी हो हल्ला मच चुका है। नीरज ग्रोवर मर्डर में मारिया सुसाईराज मुख्य आरोपी है उन पर सबूतों के साथ छेड़-छाड़ करने आरोप भी लगा था, साथ ही उन्हें इसके लिए तीन साल की सजा भी हो चुकी है। मारिया के साथ एमिल जीरोम मैथ्यू को गैर इरादतन हत्या के लिए दोषी पाया जा चुका है। इस सच्ची घटना से प्रेरित होकर रामगोपाल वर्मा ने 'नॉट ए लव स्टोरी" बनाई है।

फिल्म की कहानी भी कुछ यही बयां कर सकती है इस कहानी में यह दिखाया जाएगा कि किस तरह से एक स्ट्रगलिंग एक्टर जो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करती रहती है, तभी उसकी मुलाकात एक शक्स से होती है जो उसकी हरसंभव मदद करता है। एक्ट्रेस का एक बॉयफ्रेंड भी है लेकिन वह उस शक्स के साथ भी रिश्ता बना लेती है। एक दिन अचानक उसका बॉयफ्रेंड उसके अपार्टमेंट में आ धमकता है जहां वह उस शक्स के साथ रहती है। उसके बाद जन्म लेती है एक अपराध की नई कहानी।

रामगोपाल वर्मा हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते है चाहे वो उनके कमेंट्स हो या ट्वीट रंगीला, जंगल, भूत, सरकार, सत्या, सरकार राज जैसी फिल्में बना चुके रामू पिछले कुछ वर्षों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं कर सके हैं। लेकिन रामू हार मानने वालों में से नहीं हैं। वो लगातार कोशिश करते ही रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X