रजनीकांत की हालत सुधरी अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

आपको बता दें कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत की तबियत शुक्रवार को अचानक खराब हो गई थी। उन्हें पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद माइलापोर स्थित स्थानीय ईसाबेला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि उनकी तबियत तब खराब हुई थी जब उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'राणा' के मुहूर्त के मौके पर कुछ दूषित खाना खा लिया था, जिस वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई। पहले पेट में दर्द हुआ और फिर उल्टियां भी।
जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो वहां डॉक्टरों ने देख-रेख के लिए भर्ती कर लिया गया था। आपको बता दें कि राणा की शूटिंग का कल पहला दिन था, जब रजनीकांत की तबियत खराब हुई। आपको बता दें कि राणा फिल्म में रजनीकांत एक साथ तीन भूमिकाएं कर रहे हैं। के.एस. रविकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म "राणा" को रजनीकांत की बेटी सौंदर्या के ऑकरे स्टूडियो में इरोज इंटरनेशनल के सहयोग से तैयार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











