लव फ्रीक्वेंसी पर बजेगा 'रेडियो'

स्टार कास्ट - हिमेश रेशमिया, सोनल सहगल, शहनाज
निर्माता - रवि अग्रवाल
लागत - 6 करोड़ रुपये
स्टोरी लाइन - रेडियो की कहानी
3 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म रेडियो की कहानी विवान शाह ( हिमेश रेशमिया) की प्रेम कहानी है। विवान रेडियो जॉकी है। विवान अपने प्रोग्राम में लोगों के लव प्रॉब्लम्स का सल्यूशन बताता है। पर उसकी ट्रैजडी ये है कि उसकी रियल लाइफ लव स्टोरी का सल्यूशन उसके पास नहीं है। विवान की मैरिज हो चुकी है, पूजा के साथ। पर दोनों की लाइफ से लव गायब है। इसलिए दोनों डाईवॉर्स लेने के लिए डिसाइड करते हैं।
विवान की लाइफ में इंट्री होती है, ऑलवेज स्माइलिंग शनाया (शहनाज) की। शनाया, विवान की लाइफ का पार्ट बन जाती है। विवान को इस बात का आइडिया भी नहीं है। एक दिन विवान को रियलाइज होता है कि शनाया उसकी लाइफ का हिस्सा बन चुकी है। पर इससे पहले ही इस बात का अंदाजा पूजा को भी हो जाता है। अब विवान की कनफ्यूजन ये है कि ना तो वह शनाया को छोड़ पा रहा है और ना ही पूजा से अलग हो पा रहा है।
इसी प्रॉब्लम का सल्यूशन है रेडियो जो सिर्फ लव फ्रीक्वेंसी पर बजेगा।
चटपट प्रेडिक्शन्स - हिमेश बाबा का एक्टिंग ग्राफ किधर जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं। पर उनके नाक का रेडियो मतलब फिल्म का म्यूजिक जरूर चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











