प्रिव्यू : राज़ 3 के अंदर भी हैं कई और राज़

फिल्हाल इसी फिल्म का तीसरा सीक्वल जो की 3 डी में शूट किया गया है 'राज़ 3' इसी माह यानी 7 सितंबर को रिलीज होगा और उम्मीद की जा रही है कि यह सीक्वल अब तक की दोनों सीक्वल से ज्यादा अच्छा बिजनेस करेगी। इस फिल्म की इफेक्टिव शूटिंग के लिए हॉलीवुड के निर्देशक को भी बुलाया गया जिससे कि इस फिल्म में 3 डी इफेक्ट की क्वालिटी बेहतरीन हो।
कहानी- फिल्म की कहानी है एक सुपरस्टार शान्या (बिपाशा बासु) की। शान्या फिल्म इंडस्ट्री में काफी सफलता हासिल करती है। वो एक स्मार्ट और डैशिंग निर्देशक आदित्य (इमरान हाशमी) से प्यार करती है। लेकिन तभी एक नयी एक्ट्रेस संजना (ईशा गुप्ता) की इंडस्ट्री में एंट्री होती है और वो शान्या की जगह लेना शुरु कर देती है। शान्या को संजना की सफलता से जलन होने लगती है उसे लगता है की संजना उसके करियर के साथ साथ उसके प्यार आदित्य को भी उससे छीन रही है। फिर शुरु होती है शान्या का काला जादू और संजना की मुश्किलें। आदित्य जो की संजना से प्यार करने लगता है शान्या को हर तरह से रोकने की कोशिश करता है। अंत में क्या होता है क्या शान्या संजना को अपने काले जादू से मार पाएगी या फिर आदित्य संजना को बचा लेगा? यही है फिल्म का असली ट्विस्ट। यानी सिर्फ ट्रेलर देख कर फिल्म की कहानी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता क्योंकि इस राज़ के अंदर भी कई और राज़ हैं।
हालांकि फिल्म की कहानी कुछ नयी या हटकर नहीं है लेकिन इसके बावजूद इसके ट्रेलर और साथ संवाद म्यूसिक काफी इफेक्टिव है। 3 डी में जब ये फिल्म सिनेमाहॉल में दर्शक देखेंगो तो कई दृष्य जरुर आपके होश उडा़ देंगे और कुछ डरावने सीन आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इमरान और ईशा गुप्ता के किसिंग सीन, बिपाशा का बोल्ड रुप, इस फिल्म की यूएसपी हैं। बिपाशा ने अपनी पूरी ईमानदारी और जान लगाकर इस फिल्म में शान्या का किरदार निभाया है। इससे पहले राज 3 में भी बिपाशा ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। उम्मीद है कि ये फिल्म भी राज़ जैसी सफलता पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











