रांझणा कभी ना मरने वाली प्रेम कहानी- प्रिव्यू

रांझणा फिल्म जो कि पिछले काफी दिनों से सुर्खियां बना रही है जल्द ही सिनेमाघरों में नज़र आने वाली है। रांझणा फिल्म में सोनम कपूर और धनुष ने मुख्य किरदार निभाया है लेकिन साथ ही अक्षय देओल भी फिल्म में मुख्य किरदार ना सही लेकिन फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर नज़र आएंगे। रांझणा फिल्म की कहानी बहुत ही खूबसूरत और सिंपल लव स्टोरी है। आजकल वैसे भी लव स्टोरीज की बाढ़ सी आई हुई है ऐसे में रांझना फिल्म की सिंपलीसिटी ही इसकी यूएसपी है। फिल्म में सोनम कपूर और धनुष ने अपनी पूरी जान डालकर अपने किरदार निभाए हैं।

कहानी- रांझणा फिल्म की कहानी तीन किरदारों के इर्द गिर्द घूमती है। पहला किरदार है जोया (सोनम कपूर) का जो कि सिर्फ 15 साल की है और स्कूल में पढ़ती है। जोया का किरदार निभाने के लिए सोनम कपूर ने जया बच्चन की फिल्म गुड्डी देखी जिसमें जया बच्चन ने भी एक स्कूल की लड़की का किरदार निभाया था। इसके बाद है कुंदन (धनुष) जो दो चीजों के लिए काफी पैशिनेट है। पहली है जोया जिससे वो बहुत प्यार करता है। दूसरा है उसका शहर बनारस। बनारस के लिए कुंदन का प्यार इसलिए इतना ज्यादा है क्योंकि वो पहली बार जोया से यहीं पर मिला था।

तीसरा और अहम किरदार है अकरम (अक्षय देओल) जो कि फिल्म में जोया का प्यार है। जोया अकरम से प्यार करती है जो कि एक यूनिवर्सिटी स्टूडेंट है। जोया अकरम से प्यार करती है लेकिन कुंदन जोया से प्यार करता है। इन तीनों की ही जिंदगियां एक दूसरे से जुड़ी हैं। आइये और भी कुछ जानते हैं रांझणा की प्रेम कहानी के बारे में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X