'रॉ वन' है एक परिवार की कहानी

निर्माता : गौरी खान
निर्देशक : अनुभव सिन्हा
संगीत : विशाल-शेखर
कलाकार : शाहरुख खान, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मास्टर अरमान वर्मा, शहाना गोस्वामी, टॉम वू, दलीप ताहिल, सुरेश मेनन, सतीश शाह, संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा
रिलीज डेट : 26 अक्टूबर 2011
फिल्म की कहानी बेस्ड है शेखर सुब्रमण्यम यानि शाहरूख खान के परिवार पर जो एक गेम डेवलपर है, गेम के कराण ही उसकी दुनिया बदल जाती है। इसने अभी तक एक भी सफल वीडियो गेम नहीं बनाया है। शेखर को मौज मस्ती करना पसंद है, लेकिन काम के चलते उसका सारा समय गेम डिजाइन करने में ही चला जाता है।
शेखर की पत्नी है सोनिया करीना कपूर जो कि पंजाबी है। जो जिंदगी को भरपूर तरीके से जीने में विश्वास करती है। किसी भी तरह की प्रॉबलेम से निपट सकती है, बस फेल हो जाती है तो मॉडर्न टेक्नोलॉजी के सामने। उसे लेटस्ट चीजो से डर लगता है। सोनिया लाइफ में बस यही चाहती है कि एक ऐसी किताब लिखे जिसमें गालियां पुरुषों को लेकर ही बनाई गई हो।
शेखर और सोनिया का एक बेटा भी है प्रतीक सुब्रमण्यम, मास्टर अमन वर्मा जो वीडियो गेम चेम्पियन है उसे इस गेम में कोई नहीं हरा सकता। कैसा भी मुश्किल से मुश्किल गेम हो वो आसानी से खेल लेता है। उसका पहला प्यार वीडियो गेम ही है। प्रतीक को गेम के विलेन पसंद है और हीरो को वह बड़ा बोरिंग मानता है। उसे अपनी लाउड पंजाबी मां पर शर्म आती है जबकि पापा को वह कूल देखना चाहता है।
शेखर अपने बेटे को खुश करने के लिए हर ट्रिक आजमाता है, लेकिन अंत में सब बेकार। आखिर में प्रतीक अपने पिता से होपलेस हो जाता है इसी इसी बीच शेखर का डिजाइन किया गया एक गेम हिट हो जाता है। पूरा परिवार इस गेम को देखने के लिए इकट्ठा है। तभी गेम में हार्ड ड्राइव क्रेश हो जाती है और तूफान आता है सुब्रमण्यम परिवार पर। जो गेम उन्होंने खेलने के लिए डिजाइन किया था वो गेम उनके लाइफ के साथ खेलने लग जाता है।
तभी इस फिल्म में जी वन की इंट्री होती है, जो कि बिजली से बना हुआ है और उसके अंदर रक्षा करने का प्रोग्राम फीड है। वह उड़ सकता है, कई भाषाएं बोल सकता है और कई चीजों को एक साथ नियंत्रित कर सकता है। इस फिल्म में अचानक ही जी वन कैसे आता है? वह सुब्रमण्यम फेमिली की रक्षा क्यों करता है? इन सब सवालों का जवाब आपको दीवाली के दिन रॉ वन देखने के बाद मिल जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











