»   » FRIDAY कुंडली: मजनू हो या रोमियो, लड़के हैं...कुंवारे हैं तो लग गई वाट!

FRIDAY कुंडली: मजनू हो या रोमियो, लड़के हैं...कुंवारे हैं तो लग गई वाट!

By Trisha

एक और फ्राइडे आ चुका है और इस हफ्ते प्यार में पड़े बेचारों का इलाज होने वाला है। इलाज ना सही तो कम से कम उनका दुख - दर्द बांटने के लिए कोई तो आ रहा है जो समझ सकता है कि प्यार ने उनकी कैसी वाट लगाई है।

इस शुक्रवार रिलीज़ हो रही है प्यार का पंचनामा का सीक्वल और इतना ही कहना काफी है कि प्यार में पड़े आशिकों का दर्द वाकई बढ़ने वाला है। आप भी अगर प्यार में हैं तो फिर जान लीजिए कि क्यों देखें और क्यों ना देखें ये फिल्म -

WATCH: प्यार में परेशान का साथी

WATCH: प्यार में परेशान का साथी

कुछ भी कहिए लेकिन ये फिल्म प्यार में परेशान हर लड़के की साथी है। आपके दुख और परेशानी (गर्लफ्रेंड) केवल ये तीन लड़के समझ सकते हैं।

DON'T WATCH: लिक्विड तू कहां है रे

DON'T WATCH: लिक्विड तू कहां है रे

पिछली फिल्म में लिक्विड और चौधरी के साथ मिलकर रज्जो ने कमाल कर दिया था। लेकिन इस बार फैन्स लिक्विड और चौधरी को मिस कर रहे हैं।

WATCH: कितने दिन हो गए

WATCH: कितने दिन हो गए

याद करिए ये जवानी है दीवानी के बाद आखिरी ऐसी फिल्म कौन सी थी जिसे आप दोस्तों के साथ देखकर इंजॉय कर पाए हों...ब्रेक तो बनता है बॉस!

DON'T WATCH: पारो - देवदास ना ना ना

DON'T WATCH: पारो - देवदास ना ना ना

फिल्म के गाने पिछली बार की तरह इस बार भी ज़ुबान पर नहीं चढ़ेंगे। और कुछ भी कहिए म्यूज़िक के बिना फिल्म फीकी तो लगती है।

WATCH नई जोड़ियां - फ्रेश दिक्कतें

WATCH नई जोड़ियां - फ्रेश दिक्कतें

इस बार फिल्म में नए लड़के हैं तो दिक्कतें भी नई होंगी। हालांकि लड़कियां वही पुरानी हैं, मतलब कि डबल परेशानी!

DON'T WATCH: ज़्यादा लव स्टोरी

DON'T WATCH: ज़्यादा लव स्टोरी

पिछली फिल्म में केवल लड़कों की दिक्कत पर फोकस किया गया था जबकि इस बार लव स्टोरी को भी फोकस किया जा रहा है। 

WATCH: 7 मिनट का डायलॉग

WATCH: 7 मिनट का डायलॉग

पिछली बार जब रजत का फ्रस्ट्रेशन निकला था तो वो बोलता गया था और उसका 7 मिनट का डायलॉग हर लड़के को ज़बानी याद हो गया था। इस बार ऐसा कुछ 12 मिनट के लिए होने वाला है।

DON'T WATCH कन्फ्यूजन

DON'T WATCH कन्फ्यूजन

इस बार की दिक्कतें ट्रेलर में अच्छे से नहीं दिख रही। कम से कम इतनी तो नहीं कि आप हॉल में टिकट खरीद कर फिल्म देखें।

WATCH: तीन हसीनाएं

WATCH: तीन हसीनाएं

लड़कियां कम से कम ये फिल्म इसलिए तो देख ही लें क्योंकि वो अपने बंदों को कैसे परेशान कर सकती हैं, वो नुस्खे यहां हैं!

हिट या मिस

हिट या मिस

हमारी मानिए तो दोस्तों के साथ एक बार ये फिल्म देखने के लिए जाइए ज़रूर। कम से कम आपकी दिक्कतें बॉलीवुड भी समझता है, ये जानने के लिए ही सही।

XX


Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X