प्रीव्यू : 'एक आदत'

कहानी : कहानी है एक लड़की सोनिया (कशिश) की, जो कि एक उभरती हुई अभिनेत्री है. एक दिन उसकी मुलाक़ात अरमान (पुनीत) से होती है, पुनीत एक फ़िल्म के शूट के दौरान सोनिया की जिन्दगी बचाता है. और इस तरह वो दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं. अरमान जब जॉब के लिए मुंबई आता है तब स्टेशन पर उसकी मुलाकात शिवा से होती है जो कि एक छोटे से शहर का रहने वाला है. इस एक मुलाकात के बाद अरमान व शिवा दोनों दोस्त बन जाते हैं. काम के सिलसिले में शिवा अंजली नाम की लड़की से मिलता है।
देखें : एक आदत की तस्वीरें
अंजली और शिवा दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगता है. यूं ही दिन बीतते जाते हैं सोनिया को महसूस होता है कि वो अरमान के साथ खुश नही है, जबकि वो उससे प्यार करती है और उसे खोना भी नही चाहती है. एक बार सोनिया व शिवा की मुलाकात होती है और दोनों ही शारीरिक रूप से एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं, दोनों के बीच शारीरिक सम्बन्ध भी बन जाते हैं.
अरमान व शिवा दोनों को ही सोनिया के इस व्यवहार व आदत के बारें में पता चलता है. वो दोनों सोनिया से इस बारे में पूछते हैं कि वो आखिर उन दोनों से क्या चाहती है ? उनके इस सवाल का जवाब सोनिया क्या देती है ? यह जानने के लिए आपको देखनी होगी फ़िल्म ''एक आदत''.


Click it and Unblock the Notifications











