..................... Preview: Vishal Bhardwaj's Haider: Its Story Of Revenge and Love - Hindi Filmibeat

Preview: नफरत से प्यार करो तो पैदा होता है 'हैदर'

लंबे अरसे के बाद किसी तथ्यपरक कहानी का इंतजार लोग कर रहे हैं जिसका नाम है 'हैदर'। रहस्य, रोमांच, प्यार और बदले की दास्तां 'हैदर' विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हेमलेट' का फिल्म रूपांतरण है। यह फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म में शाहिद, श्रद्धा के अलाना तब्बू, इरफान खान और केके मेनन जैसे दिग्गज है। फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म के हीरो शाहिद कपूर ने जमकर विशाल की तारीफ की और कहा कि फिल्म की जान विशाल भारद्वाज है जिन्होंने एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म बनायी है।

जाहिर है कि फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक पर आधारित है तो कम से कम लोगों को एक स्टोरी देखने को मिलेगी जो कि आजकल की फिल्मों से हमेशा गायब ही रहती है। फिल्म में हीरो शाहिद कपूर का लुक और उनकी मां का रोल कर रहीं तब्बू का अंदाज लोगों के बीच में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। तब्बू की गिनती हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में होती है जो रोल और पैसे से ज्यादा फिल्म की कहानी पर ध्यान देती हैं।

इसलिए ही इस फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज है। अब फिल्म पर्दे पर क्या गुल खिलाती है यह तो 2 अक्टूबर को पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इन दिनों लोग के जुंबा पर .. मत मिल मत मिल.. गुल से मत मिल.. बिस्मिल.. बिस्मिल..जरूर चढ़ा हुआ है।।

आईये डालते हैं शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' की खास बातों पर एक नजर और जानते हैं कि क्यों देखें हम इस फिल्म को..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X