Preview: दिल नहीं होश उड़ा देगी 'बॉबी जासूस'
फिल्म: 'बॉबी जासूस'
बैनर : बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट, रिलायंस एंटरटेनमेंट
निर्माता : दीया मिर्जा, साहिल संघा, रिलायंस एंटरटेनमेंट
निर्देशक : समर शेख
संगीत : शांतनु मोइत्रा
कलाकार : विद्या बालन, अली फज़ल, किरण कुमार, अर्जन बाजवा, सुप्रिया पाठक, राजेन्द्र गुप्ता, तनवी आजमी, ज़रीना वहाब
रिलीज डेट : 4 जुलाई 2014
शुक्रवार को पर्दे पर विद्या बालन की मोस्टअवेटड मूवी रिलीज हो रही है। रोमांस, कॉमेडी और रोमांच से भरी इस फिल्म की यूएसपी सिर्फ और सिर्फ इस फिल्म की कहानी है जो कि एक महिला जासूस की जीवनी पर आधारित है। इस फिल्म का सारा दारोमदार फिल्म की अभिनेत्री विद्या बालन पर ही है इसलिए फिल्म के प्रमोशन में केवल विद्या और फिल्म की निर्माता दीया मिर्जा ने किया है।
हालांकि बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता दीया मिर्जा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'बॉबी जासूस' एक हास्य फिल्म है जो कि एक महिला किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। "हमने एक महिला किरदार के साथ मुख्यधारा की व्यावसायिक फिल्म बनाने की कोशिश की है, जो कि पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। हमने नोटिस किया है कि किसी फिल्म में लड़की का किरदार या तो उत्प्रेरक होता है, नहीं तो महज पहनावा दिखाने वाला होता है।"
दीया कहती हैं कि यहां बहुत सी महिला केंद्रित फिल्में हैं, लेकिन वे सभी गंभीर विषयों पर आधारित हैं। "हम बहुत कम हिंदी फिल्मों में ऐसा देखते हैं जहां एक व्यावसायिक, पारिवारिक फिल्म में लड़कियां एक्शन का केंद्र हों।"
लेकिन विद्या की बातें बताती हैं कि यह एक वोमेन की दिली इच्छा की कहानी है, आईये और क्या है शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म 'बॉबी जासूस'. में..जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक करें...


Click it and Unblock the Notifications











