'लव ब्रेकअप्स जिंदगी' रिश्तों का ताना बाना

Love breakups zindagi
बैनर : सहारा मोशन पिक्चर्स, बोर्न फ्री एंटरटेनमेंट
निर्माता : दीया मिर्जा, ज़ायद खान, साहिल संघा
निर्देशक : साहिल संघा
संगीत : सलीम-सुलैमान
कलाकार : जायेद खान, दीया मिर्जा, सायरस साहूकार, टिस्का चोपड़ा, सत्यदीप मिश्रा, वैभव तलवार


शुक्रवार को पर्दे पर आने वाली फिल्म लव ब्रेकअप्स जिंदगी कुछ कपल्स की कहानी है। उनके बनते-बिगड़ते रिश्तों के सहारे यह जानने की कोशिश की गई है कि आखिर वो लाइफ में क्या चाहते हैं। उनके लिए प्यार के असल मायने क्या है। इस फिल्म में जायेद खान, दीया मिर्जा, सायरस और टिस्का जैसे कलाकारों ने काम किया है।

इस फिल्म में जय यानि जायेद खान और नैना, दीया मिर्जा अपनी जिंदगी में लगभग सैटल्ड है, इसके बावजूद उन्हें लगता है कि कहीं कुछ कमी है। कुछ अधूरा सा है।

सायरस साहूकार यानी सायरस ने अपनी लाइफ में काफी मजे किये हैं लेकिन अब वह रिलेशनशीप से खुश नहीं है। इसने पास्ट में कई गलत काम किये हैं जिसे वह सुधारना चाहता है। लेकिन समझ नहीं पाता कि आखिर वह क्या करे कि उसकी गलती सुधर जाए।

टिस्का चोपड़ा इस फिल्म में अपने मिस्टर परफेक्ट का इंतजार लंबे समय तक किया है। अब जब उसे वह मिल गया है तब भी वह परेशान है।

ऋतु की जिंदगी ब्रेकअप्स और आइस्क्रीम के सहारे चल रही है। क्या उसे ऐसा हमसफर मिलेगा जिसके साथ उसका ब्रेकअप नहीं होगा?

अर्जुन और गायत्री एक परफेक्ट कपल है। क्या उनका प्यार दूसरों को प्रेरणा दे पाएगा।

ध्रुव और राधिका एक ऐसे कपल हैं जो दिन-रात काम में व्यस्त रहते हैं। क्या वो कभी जान पाएंगे कि अपनी इच्छाओं को पूरा करने के चक्कर में उन्होंने क्या खोया है? किस तरह ये किरदार फिल्म की कहानी में जिंदगी का पाठ सीखते हैं। वो अपनी जिंदगी में किस तरह प्यार को जिंदा रखते हैं यही देखेंगे आप लव ब्रेकअप्स जिंदगी में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X