लेडीज वर्सेस रिकी बहल

बैनर : यशराज फिलम्स
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : मनीष शर्मा
संगीत : सलीम मर्चेंट-सुलेमान मर्चेंट
कलाकार : रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, परिणिती चोपड़ा, दीपान्निता शर्मा, अदिति शर्मा
रिलीज डेट : 9 दिसंबर 2011

बैंड बाजा बारात के बाद डारेक्टर मनीष शर्मा रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा को एक बार फिर से लेडीज वर्सेस रिकी बहल के साथ दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं। लेकिन इस फिल्म में उनके साथ दीपान्निता शर्मा, अदिती शर्मा और परिणिती चोपड़ा भी पर्दे पर दिखाई देंगी। परिणिती प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन भी है।

डिम्पल चढ्ढा यानि परिणिती की उम्र है 19 साल है वो कॉलेज स्टूडेंट है और सनी सिंह नामक फिटनेस ट्रेनर को दिल दे बैठती हैं। मुंबई में रहने वाली 28 वर्षीय रैना पारूलकर, दीपान्निता ये कॉर्पोरेट जगत की माहिर खिलाड़ी है वो एक आर्ट डीलर देवेन शाह से एक डील करती है। लखनऊ की सायरा रशीद यानि अदिति शर्मा विधवा है। शर्मीले इकबाल खान से उसकी दोस्ती होती है और वो ठग ली जाती हैं।

तीनों अलग अलग शहरों में रहने वाली इन महिलाओं को इनके ब्वॉयफ्रैंड ठग लेते हैं। खूब सारा रुपया पैसा लेकर चल बनते हैं। इन तीनो का ब्वॉयफ्रैंड अलग अलग नहीं एक ही है इसका असली नाम है रिकी बहल यानि रणवीर सिंह। खूबसूरत लेडिज को अपने जाल में फांसना ही इसका पेशा है।

फिल्म की कहानी में कुछ ऐसा घटता है कि सायरा, रैना और डिम्पल तीनो मिलती हैं। इन्हें एक दूसरे के बारे में पता चलता है। तब इन्हें समझ आता है कि इन्हें लूटने वाला अलग अलग इंसान नहीं बल्कि रिकी ही है। वो तीनो अपना पैसा वापस चाहती हैं।

तभी एक जोरदार प्लानिंग होती है और इस फिल्म में ईशिका देसाई यानि अनुष्का की एंट्री होती है। स्मार्ट ईशिका बेहद महत्वाकांक्षी है और जल्दी से जल्द टॉप पर पहुंचना चाहती है। तीनों लड़कियां और ईशिका गोआ में अपना जाल बिछाती हैं रिकी को फांसने के लिए। यहां से शुरू होता है रिकी बहल का मुकाबला तीन लेडिज से यानि लेडीज वर्से रिकी बहल में जीत किसकी होती इसके लिए आपको शुक्रवार का इंतजार करना पड़ेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X