प्रिव्यू : देल्ही बेली

कलाकार : वीर दास, इमरान खान, कुणाल रॉय कपूर, शहनाज ट्रेसुरवाला
निर्देशक : अभिनय देव
निर्माता : आमिर खान
किरदार : इमरान खान ताषी मल्होत्रा के किरदार में नजर आयेंगे, कुणाल नितिन मल्होत्रा व वीर दास अरुप के किरदार में हैं। पुनम जगन्नाथन मेनका बनी हैं। शेनाज सोनिया के रूप में हैं।
फिल्म की कहानी : अक्षत वर्मा द्वारा लिखी गयी इस कहानी पर फिल्म बनाने के लिए किरण राव ने आमिर से जिद्द किया। फिल्म की कहानी दिल्ली पर आधारित है। जिस तरह वहां के लोग तेल मसाले की चीजें खाना पसंद करते हैं। कुछ इसी वजह से नितिन का पेट खराब हो जाता है और फिल्म की कहानी यही से शुरू होती है।युवाओं को ध्यान में रख कर यह फिल्म बनाई गयी है। इस फिल्म में सभी युवा कलाकार हैं। यह ऐसे युवाओं की कहानी है, जिनकी जिंदगी में कई समस्याएं हैं। तीनों एक दूसरे के साथ रहते हैं और कई करामात दिखाते हैं। फिल्म 1 जुलाई को रिलीज हो रही है।
संगीत पक्ष : फिल्म के गीत डीके बोस को लेकर विवाद चल रहा है। लेकिन आमिर इससे बेफिक्र होकर अपनी इस फिल्म में एक और आयटम नंबर डाल रहे हैं। फिल्म के बाकी गानें भी बेहद लोकप्रिय हो चुके हैं।
एक्स्ट्रा शॉट
फिल्म के गीत डीके बोस को लेकर बहुत ज्यादा विवाद है। लेकिन इससे आमिर को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
इस फिल्म के लिए पहले इमरान खान और चित्रांगदा से बातचीत की गयी थी। इमरान ने फिल्म के लिए चार बार ऑडिशन दिया था। फिल्म के गीत तुने दिल को कर दिया पैंचर भी बेहद लोकप्रिय हो रहा है।आमिर ने कई वर्षों बाद फिर से आयटम डांस करना स्वीकार किया है।इस गीत का निर्देशन किरण राव ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











