Preview: 5 कारण कि क्यों देखें 'भूतनाथ रिटर्न्स'?
शुक्रवार को पर्दे पर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' रिलीज होने जा रही हैं। बड़े से ज्यादा बच्चे इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म चुनावी सरगर्मियों के बीच में रिलीज हो रही है, ऐसे में फिल्म के बिजनेस पर फर्क पड़ सकता है लेकिन इन सारी परेशानियों से दूर फिल्म के हीरो अमिताभ बच्चन और फिल्म की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
इसे अपने काम के प्रति अमिताभ का समर्पण कहें या फिर मोहब्बत जिसके चलते उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन का जन्मदिन जो कि 9 अप्रैल को था, उसे भी नहीं मनाया और दुबई चले गये, फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' का प्रमोशन करने। फिलहाल फिल्म में वो सारे रोचक तथ्य है जिसके कारण दर्शक खास करके कि बच्चे फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में आयें।
Video: फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स'
इसलिए फिल्म को गर्मी के मौसम में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की दूसरी खासियत फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे अभिनेता बोमन ईरानी हैं जो कि फिल्म में भ्रष्ट नेता बनें हैं। तो वहीं फिल्म का अहम किरदार अखरोट है जिसे कि पर्दे पर जिया है पार्थ ने, उसके प्रति भी लोगों की काफी उत्सुकता देखी जा रही है।कुल मिलाकर फिल्म के ट्रेलर को काफी तवज्जो दी गयी है। देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है?
आईये जानते हैं फिल्म की खास बातें जिनती वजह से आपको अपनी फैमिली के साथ 'भूतनाथ रिटर्न्स' जरूर देखनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











