प्रिव्यू : बुड्ढ़ा होगा तेरा बाप

कलाकार : अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सोनल चौहान, रवीना टंडन
निर्देशक :पुरी जगन्नाथ
निर्माता : एबी कॉरपोरेशन
बुङ्ढा होगा तेरा बाप की कहानी खासतौर से बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के लिए लिखी गयी है। फिल्म में वह गैंगस्टर के रूप में नजर आनेवाले हैं। वह बुङ्ढे हो चुके हैं लेकिन फिर भी किसी से कम नहीं है। फिल्म में उनका किरदार कुछ इसी तरीके का है। फिल्म 1 जुलाई को रिलीज हो रही है।
संगीत पक्ष : फिल्म के गीत चंडीगढ़ और गो मीरा गो बेहद लोकप्रिय ट्रैक है।
एक्स्ट्रा शॉट : फिल्म में अमिताभ ने दोनों हाथों में घड़ी पहनी है।
जगन्नाथ अमिताभ के फैन हैं। इसलिए उनके लिए कहानी लिखी। फिल्म में अमिताभ अपने पुराने गाने की मेलोडी पर थिरकते नजर आयंगे।
फिल्म में हेमा मालिनी भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अमिताभ की सिफारिश पर रवीना का आयटम नंबर रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











