Preview: एक्शन और ग्लैमर का कॉकटेल है 'सिंघम रिटर्नस'
फाइनली 15 अगस्त आ ही गया है, भारत के लिए इससे शुभ पर्व हो ही नहीं सकता है इसलिए इस दिन रोहित शेट्टी निर्देशित और अजय देवगन अभिनित फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' रिलीज होने जा रही है। अजय देवगन और करीना को पसंद करने वाले इस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को तो देखकर लग रहा है कि यह फिल्म एक्शन और ग्लैमर का कॉकटेल है।
हालांकि रोहित शेट्टी का कहना है कि यह फिल्म पहले पार्ट सिंघम से कहीं ज्यादा बेहतर है। इस बार का सिंघम पहले पार्ट की तुलना में ज्यादा गुस्सैल है। इसलिए पहले पार्ट से इसकी तुलना करना बेमानी है। तो वहीं करीना कपूर के लिए भी यह फिल्म खास मायने रखती है।
तस्वीरें: एक्शन और ग्लैमर का कॉकटेल है 'सिंघम रिटर्नस'
शादी के बाद की उनकी एक भी फिल्म ने अभी तक सफलता हासिल नहीं की है। इसलिए यह फिल्म उनके करियर के लिए भी मायने रखती हैं। वैसे वो फिल्म के ट्रेलर में काफी खूबसूरत लग रही हैं। फिल्म में उन्होंने कॉमेडी भी की है। इसलिए लोगों को उम्मीद है फिल्म में एक्शन और ग्लैमर दोनों का तड़का देखने को मिलेगा।
आईये डालते हैं एक नजर 'सिंघम रिटर्नस' की कुछ खास तस्वीरों पर जिनकी वजह से फिल्म बनी है सेंटर ऑफ एटरेक्शन ..


Click it and Unblock the Notifications