Preview: 'बेशर्म' रणबीर ने तो हद कर दी 'बेशर्मी' की..
इस बुधवार को पर्दे पर रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशर्म' रिलीज होने जा रही है। शुक्रवार की जगह बुधवार को रिलीज होने जा रही अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशर्म' को जोरदार प्रमोशन किया गया है इसलिए इस फिल्म खासकर युवागण काफी इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को 4700 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्म 'बेशर्म' से निर्माता-निर्देशक अभिनव कश्यप की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
फिल्म के बारे में पहले से ही काफी भविष्यवाणियां की जा चुकी हैं। लोगों का कहना है कि इस फिल्म के जरिये रणबीर कपूर की हैट्रिक होने वाली है। अनुराग बसु की 'बर्फी' और अयान मुखर्जी की फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' की हिट के बाद रणबीर कपूर इस फिल्म 'बेशर्म' के जरिये बॉक्सऑफिस पर अपनी हैट्रिक पूरी करेंगे।
गौरतलब है कि अभिनेता रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म के निर्देशक दबंग फेम अभिनव कश्यप है जिन्होंने कहा कि इस फिल्म से हमें काफी उम्मीदें हैं। हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है और बढ़िया प्रचार किया है।" हिमांशु मेहरा, संजीव गुप्ता और रिलायंस एंटरटेंमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्माण, प्रचार, विपणन और विज्ञापन पर 60 करोड़ से अधिक की लागत आई है।
आगे की खबर स्लाइड में.. जानिये आप सभी को क्यों देखनी चाहिए 'बेशर्म'


Click it and Unblock the Notifications











