सबसे बड़ी चोरी करेगी 'प्लेयर्स' की टीम

बैनर : स्टुडियो 18, बर्मनवाला पार्टनर्स
निर्देशक : अब्बास मस्तान
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु, सोनम कपूर, बॉबी देओल, नील नितिन मुकेश, ओमी वैद्य, सिकंदर खेर, विनोद खन्ना
रिलीज डेट : 6 जनवरी 2012

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है 'द इटालियन जॉब' की ऑफिशियल इंडियन रीमेक 'प्लेयर्स' जिसे अब्बास मस्तान ने निर्देशित किया है। चार्ली मेस्केरांहस यानि अभिषेक बच्चन दिन में चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम करता है, लेकिन रात होते ही वह चोर में बदल जाता है। तेज दिमाग और अचूक प्लान चार्ली की खासियत है। उसके लिए कोई भी काम कठिन नहीं है।

चार्ली को एक डीवीडी मिलती है जो उसके दोस्त ने भेजी है। वह दोस्त अब दुनिया में नहीं रहा। डीवीडी के जरिये चार्ली को जानकारी मिलती है कि रशिया से रोमानिया अरबों रुपये का सोना किस तरह से भेजा जा रहा है।

चार्ली अब इस सोने को चुराना चाहता है, लेकिन ये काम इतना आसान नहीं है। वह जानता है कि अगर वो इस काम में सफल रहा तो यह दुनिया की सबसे बड़ी चोरी में से एक होगी। ये काम अकेले चार्ली के बस की बात नहीं है। इस चोरी के लिए वह अपने उस्ताद विक्टर की मदद चाहता है जो कि जेल में बंद है। लेकिन अपराध की दुनिया में अभी भी उसका दबदबा है। चार्ली को विक्टर एक टीम बनाकर देता है, जिसका हर सदस्य चालाक और काम में माहिर है।

नैना, सोनम कपूर जो कि कम्प्यूटर हैकर है। बिलाल बशीर (सिकंदर खेर) विस्फोट विशेषज्ञ है, स्पाइडर (नील नितिन मुकेश) कम्प्यूटर हैकर का मास्टर है, सनी मेहरा (ओमी वैद्य) हर काम में उस्ताद है, रॉनी (बॉबी देओल) को जादूगरी आती है। चार्ली की पार्टनर रिया (बिपाशा बसु) भी उससे जुड़ जाती है और ये सब निकल पड़ते हैं रशिया की ओर अपने काम को अंजाम देने के लिए।

चार्ली के प्लान में कोई कमी नहीं है, लेकिन क्या ये प्लान कामयाब होगा? क्या वो सबसे बड़ी चोरी को अंजाम दे पाएंगे। क्या होगा अगर किसी ने भी गद्दारी की तो? खैर इन सब सवालों के जवाब तो आपको फिल्म देखने पर ही मिलेंगे बस अब इंतजार किजिए आने वाले शुक्रवार का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X