ये पीके..पीके क्या है- फिल्म प्रिव्यू
3 इडियट्स के बाद एक बार फिर से राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा और आमिर खान की तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है फिल्म पीके से। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी आमिर खान अपनी फिल्म की कहानी और उसके सस्पेंस को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं से फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें सामने आ ही गयी हैं।
पीके फिल्म में आमिर खान अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इनमें से क्या सच है ये जानने के लिए बस एक दिन का इंतजार और। फिल्हाल बॉलीवुड क्रिटिक्स का मानना है कि पीके साल की बेहतरीन फिल्मों में एक होगी। पहली वजह है आमिर खान का फिल्म में होना और दूसरी वजह है आमिर-राजकुमार और वुधु विनोद चोपड़ा की तिकड़ी।
फिल्हाल आईये जानते हैं कि ये पीके आखिर है क्या- आमिर खान के मुताबिक पीके जो किरदार है वो ऑटिस्टिक नहीं है। वो एक बहुत ही खास इंसान है जो कि अपनी पलके तक नहीं झपकाता है। जाहिर है कि वो इस दुनिया का तो नहीं है। वो आया है किसी और ग्रह से और शायद किसी की तलाश में है।
राजकुमार हिरानी ने बताया कि उनकी फिल्म पीके गॉड और गॉडमैन पर एक व्यंग्य है। तो कुल मिलाकर फिल्म किस बात पर आधारित है ये तो आपको समझ आ ही गया होगा। फिल्हाल फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर काफी इँप्रेसिव नज़र आ रहे हैं। फिल्म का संगीत हालांकि कुछ खास प्रभावपूर्ण नहीं है। डायलॉग्स जरुर काफी मजेदार हैं। तो देखते हैं पीके से आमिर अपने दर्शकों के लिए क्या नया लेकर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












