फटा पोस्टर निकला हीरो- फिल्म प्रिव्यू

राजकुमार संतोषी की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में शाहिद कपूर और इलियाना डी क्रूज मुख्य भूमिका में हैं। फटा पोस्टर निकला हीर एक फुल ऑन कॉमंडी फिल्म है जिसमें शाहिद कपूर एक एसपाइरिंग एक्टर का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म में गलती से उन्हें पुलिस समझ लिया जाता है। और उसकेे बाद से ही सारी मुश्किलें शुरु होती हैं। इलियाना ने भी शाहिद कपूर के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है उनका किरदार एक सोशल वर्कर का है। इलियाना ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें शाहिद के साथ काम करना बहुत अच्छा लगा क्योंकि शाहिद काफी एंटरटेनिंग एक्टर हैं और उन्होंने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। इसके अलावा फटा पोस्टर में अपने किरदार के बारे में शाहिद ने कहा कि इस फिल्म के दौरान संतोषी जी ने शाहिद के सारे कसे हुए पेंच ढीले कर दिये।

फटा पोस्टर के बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि ये फिल्म एक फुल कॉमेडी फिल्म है और साथ ही सारे मसाले भी फिल्म में डाले गये हैं। शाहिद ने कहा कि फिल्म में कॉमेडी तो है ही साथ ही फिल्म में कुछ अच्छा मैसेज भी है। सिर्फ फूहड़ कॉमेडी नहीं है। इलियाना के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा कि इलियाना काफी अच्छी बेली डासंर हैं। जब हमने साथ में काम करना शुरु किया तब सबसे पहली चीज जो कि मैंने इलियाना की देखी वो थी उनकी बेली डासिंग। तभी से मुझे लगा कि इलियाना के साथ काम करने में और डांस सीक्वेंस करने में काफी मजा आएगा।

फटा पोस्टर की कहानी में काफी ट्विस्ट और टर्न्स हैं साथ ही फिल्म में उन सभी मसालों को डाला गया है जो कि किसी भी फिल्म के हिट होने के लिए जरुरी होते हैं। कुल मिलाकर इस महीने की ये एक अच्छी पारिवारिक एंटरटेनर साबित हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X