फैंटम PREVIEW: बजंरगी और भाईजान करिए अलग....मिलाइए थोड़े अक्षय कुमार!
[Friday कुंडली] सैफ अली खान और कैटरीना कैफ स्टारर फैंटम रिलीज़ के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म ने अभी तक ज़्यादा ध्यान नहीं खींचा है। उसके दो कारण हैं - अक्षय कुमार और सलमान खान। या फिर यूं कहें कि अक्षय कुमार की बेबी और सलमान खान की बजरंगी भाईजान। मतलब ये कि इतना कन्फ्यूज़ केवल कबीर खान ही कर सकते हैं कि दो बिल्कुल अपोज़िट फिल्में बनाएं। जहां एक तरफ बजरंगी भाईजान ऐसी फिल्म है जिसे देखकर लगेगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ हुआ ही नहीं।
वहीं फैंटम देखकर भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ अच्छा आज तक नहीं हुआ वाली फीलिंग आ जाएगी। वैसे फैंटम से बजरंगी और भाईजान को अलग करिए यानि बजरंगी vs भाईजान और उसमें मिलाइए अक्षय कुमार की बेबी का तड़का। Dhan te nan फैंटम तैयार। जानिए कि क्यों देखें फिल्म या क्यों ना देखें फिल्म -


Click it and Unblock the Notifications



