'पा' का फ्यूचर ब्राइट
निर्देशक - आर बालकृष्णन बाल्की
निर्माता - अभिषेक बच्चन
स्टार कास्ट - अमिताभ बच्चन, विद्या बालान, अभिषेक बच्चन, परेश रावल
रिलीज डेट - 4 दिसंबर
स्टोरी लाइन - 'पा' की कहानी
'पा' की कहानी बॉलीवुड की दूसरी कहानियों से हट कर है। ये एक इमोशनल मेलोड्रामा है। जिसकी कहानी पिता और पुत्र के भावुक संबंधों पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक परिवार की इमोशनल क्राइसिस है। फैमिली में तीन लोग हैं। युवा आइडियलिस्टक पॉलीटिशियन अभिषेक बच्चन और उसकी पत्नी, स्त्री रोग विशेषज्ञ विद्या बालान, इन दोनों का बेटा है ऑरो। ऑरो एक 13 साल का हंसता-खेलता इंटेलिजेंट बच्चा है।
ऑरो का किरदार अमिताभ बच्चन निभाया है। ऑरो 'प्रागेरिया' नाम की बीमारी का शिकार है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमे इंसान अपनी उम्र से पाँच-छह गुना बड़ा दिखाई देता है। जाहिर है, ये समस्या पूरे परिवार के लिए एक दैवीय आपदा जैसी है। वैसे ये बीमारी काफी रेयर है। फैमिली वेल एजूकेटेड है इसलिए हस्बैंड, वाइफ दोनों मिल कर अपने बेटे का ख्याल रखते हैं। फिल्म की कहानी के केंद्र में बाप और बेटे का इमोशनल रिलेशन है।
फिल्म का म्यूजिक रिलीज हो चुका है और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। विशेषकर ऑरो को कॉपी करते हुए बनायी गयी 'पा' थीम को सबसे ज्यादा रेस्पॉंस मिल रहा है। फिल्म का प्रीमियर 3 दिसंबर को है। जिसमे बॉलीवुड की तमाम हस्तियाँ अपने रंग बिखेरेंगी।
चटपट प्रेडिक्शन्स - 'पा' का फ्यूचर ब्राईट है। बिग बी के दीवाने 'पा' को देखने के लिए बेकरार हैं। बच्चन परिवार की मेहनत बॉक्स ऑफिस के आसमान पर जम कर चमकेगी।


Click it and Unblock the Notifications











