क्या! एक दर्जन प्रियंका चोपडा़?

आशुतोष गोवारीकर की इस फिल्म में हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बनाई गई है। इससे पहले सुपरफ्लाप फिल्म लव स्टोरी 2050 में दोनों की जोड़ी बन चुकी है।
25 सितम्बर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का प्रीमीयर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। फिल्म की कहानी पर चर्चा करें तो हरमन एक ऐसे युवक की भूमिका में है जो अपनी शादी के लिए बारह राशियों वाली लड़कियों से मिलते है। प्रियंका ने हर राशि की लड़की का किरदार निभाया है।
कुछ इसी तरह की कहानी पर केतन मेहता ने सन् 1989 में मिस्टर योगी नामक धारावाहिक का निर्माण किया था। वैसे तो फिल्म मधु रे के उपन्यास किम्बाल रावनसवुड पर आधारित है।
ashutosh gowarikar आशुतोष गोवारीकर प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड व्हाट्स योर राशि हरमन बावेजा bollywood hurman baweja priyanka chopra whats your raashee


Click it and Unblock the Notifications