गुदगुदाने का वादा करती है नो प्रॉब्लम
हंसी के गोलगप्पे - भारी-भरकम स्टार कास्ट के साथ अपनी हल्की-फुल्की फिल्म लाकर निर्देशक आपको एक के बाद एक हंसी के गोलगप्पे खाने पर मजबूर कर देंगे। कॉमेडी इस फिल्म की पहली और आखिरी खूबी है। इसलिए जाहिर है कि अगर आपको हंसी से परहेज नहीं तो ये फिल्म आप के लिए ही बनी है लेकिन हां अगर आपको हमेशा हंसना पसंद नहीं तो याद रखें डॉक्टर कहते हैं कि ठहके लगानेवाला हर बीमारी से दूर रहता है।
सारे सितारे मौजूद - हंसी के जितने स्पेश्लिस्ट हैं, वो सभी इस फिल्म में मौजूद हैं। इसके अलावा सुष्मिता सेन और कंगना रनाउत ग्लैमर और हुस्न का संगम हैं। फिल्म लूट पर आधारित है। परेश रावल, संजय दत्त, अनिल कपूर, अक्षय खन्ना, नीतू चंद्रा, सुनील शेट्टी सभी यहां इस लूट में शामिल हैं जिसका मकसद है दर्शकों का भरपूर मनोरंजन।
शकीरा का जादू - शकीरा आइटम सांग फिल्म में मौजूद है। दरअसल इस आइटम सांग के लिए वाका-वाका गर्ल शकीरा से बात हो रही थी लेकिन उनके टाइट शेड्यूल के चलते ये संभव नहीं हो पाया। लेकिन फिर भी ये सांग फिल्म में शकीरा के ही नाम से मौजूद है।
हां ये बात अलग है कि शकीरा के बजाय कौन पर्दे पर अवतरित होगा ये अभी रहस्य है।
इस फिल्म को अनिल कपूर ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। नो प्रॉब्लम 10 दिसंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











