9/11 हमले पर है फिल्म न्यूयार्क

निर्माताः आदित्य चोपड़ा
कलाकार: जॉन इब्राहिम, कटरीना कैफ, नील नितिन मुकेश, इरफान खान
निर्देशक कबीर खान अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों को लेकर फिल्म बना रहे हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी दूसरी फिल्म होगी।
खान ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'न्यूयार्क' 11 सिंतबर हमलों के राजनीतिक परिदृश्यों पर आधारित होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी हमले से पहले और बाद की घटनाओं पर आधारित होगी।
खान की फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य भमिका में नजर आएंगे। जॉन के अलावा कैटरीना कैफ, नील नीतिन मुकेश और इरफान खान भी महत्वपूर्ण किरदारों को निभाते पर्दे पर दिखेंगे।
आदित्य चोपड़ा की यह फिल्म फ्रेंडशिप के कंसेप्ट पर आधारित है। न्यूयॉर्क फिल्म में दुनिया के जीवंत शहरों में से एक न्यूयॉर्क में तीन दोस्तों की गहरी दोस्ती और उसी दौरान उनके जीवन में आते उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है।
अक्सर जीवन में होने वाली घटनाएं व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह बदल देती हैं। तीन दोस्तों की इस कहानी में भी कुछ ऐसा ही घटित होता है जो उनकी खूबसूरत और खुशनुमा जिंदगी को एक दर्दनाक हादसे में बदल देती है।
क्या है वो हादसा और उसके बाद कैसे उबरते हैं ये तीनों दोस्त.... जानने के लिए कीजिए फिल्म का इंतजार। यशराज बैनर की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications