Preview: प्यार, वासना की मादक कहानी 'नशा'
लंबे समय से प्रतिक्षित फिल्म नशा आखिरकर कल यानी शुक्रवार को पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं। फिल्म की कहानी एक बेमेल लड़के-लड़की की प्रेमकहानी है जिसमें वासना, हुस्न और मादकता की चाशनी जमकर पिलायी गयी है। फिल्म में वैसे तो पूनम पांडे और शिवम दोनों नये चेहरे हैं लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिल्म की वन एंड ओनली यूएसपी फिल्म की हिरोईन पूनम पांडे हैं जिन्होंने बीते दिनों से ही फिल्म को लेकर ट्विटर पर गजब का रायता फैलाया है जिसके कारण यह फिल्म लोगों की उत्सुकता की वजह बन गयी हैं। अपने इसी दम की वजह से ही पूनम पांडे को लगता है कि यह फिल्म उनके लिए बॉलीवुड में कामयाबी के दरवाजे खोल देगी।
अब फिल्म को लोग पसंद करते हैं कि नहीं इस बारे में पता करने के लिए 26 जुलाई का इंतजार करना होगा जब फिल्म का पहला शो छूटेगा। फिलहाल फिल्म का प्रमोशन भी पूनम का बोल्ड अंदाज में जारी है। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में रीवलिंग ड्रेस पहन कर उन्होंने हर किसी को चौंका दिया। पूनम का दावा है कि फिल्म और उनको लोग जरूर पसंद करेंगे।
आईये आपको बताते हैं पूनम पांडे की फिल्म नशा की खास बातें...


Click it and Unblock the Notifications











