मैक्सिमम है पैसा वसूल: नसीरुद्दीन शाह
फिल्म - मैक्सिमम
एक्टर - नसीरुद्दीन शाह, सोनू सूद, नेहा धूपिया, अरशद वारसी, और विनय पाठक
डिरेक्टर - कबीर कौशिक
म्यूजिक -अमजद नदीम, देवी श्री प्रसाद
इस हफ्ते नसीरुद्दीन शाह, सोनू सूद, नेहा धूपिया, अरशद वारसी और विनय पाठक अभिनीत फिल्म मैक्सिमम रिलीज होगी। कबीर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म क्राइम और थ्रिलर पर आधारित है।
मैक्सिमम फिल्म सन् 2003 में मुम्बई में होने वाली बड़ी बड़ी ज़मीनी डील्स, गहरी राजनीती और दो पुलिस ऑफिसरों के बीच की कहानी पर आधारित है। अरशद वारसी अपनी पुरानी कॉमेडी इमेज से हटकर इस फिल्म में एक एनकांउटर स्पेशिलिस्ट का किरदार निभाएंगे।
फिल्म के बारे में बताते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा "किसी फिल्म को देखकर ताली या सीटी बजाने से ही पैसा वसूल नहीं होता है। भारत में बहुत कम ऐसी फिल्में बनती हैं जिन्हें देखकर आपने जहन में कोई ऐसा ख्याल आता है जो पहले कभी नहीं आया कोई ऐसी खबर मिलती है जो पहले से आपको नहीं पता थी और कोई ऐसी बात सुनने को मिलती है जो कभी आपने नहीं सुनी। मैक्सिमम भी ऐसी ही फिल्म है। आप मैक्सिमम देखने जाएं और आपका पैसा वसूल होगा।"
काफी समय बाद नेहा धूपिया भी किसी फिल्म में नज़र आएंगी। नेहा ने इस फिल्म में एक मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में हजेल कीच का आइटम सांग आ अन्ते अमलापुरम काफी सुर्खियों बटोर रहा है। हजेल कीच वही एक्ट्रेस हैं जो पिछले साल 2011 में सलमान खान द्वारा उनकी फिल्म में काम करने के लिए पूछे जाने के कारण काफी चर्चा में आई थी। अफवाहें थी की सलमान हजेल कीच में कुछ ज्यादा ही रुचि दिखा रहे थे लेकिन किसी कारणवश हजेल सलमान की फिल्म में काम नहीं कर पाई।


Click it and Unblock the Notifications












